#18मार्च
#19मार्च
नवीन निश्चल हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
🎂जन्म की तारीख और समय: 18 मार्च 1946, लाहौर, पाकिस्तान
⚰️मृत्यु की जगह और तारीख: 19 मार्च 2011, मुम्बई
पत्नी: गीतांजली निश्चल (विवा. ?–2006)
बच्चे: नताशा निश्चल, नोमिता निश्चल
माता-पिता: कमला निश्चल
भाई: प्रवीन निश्चोल
नवीन निश्चल भारतीय फ़िल्म अभिनेता व चरित्र अभिनेता थे, जिन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत 1970 में फ़िल्म ‘सावन भादो’ से की। इसके अलावा उन्होंने फ़िल्म 'विक्टोरिया नंबर 203', 'धुंध', 'परवाना', 'बुढ्ढा मिल गया' जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया
नवीन निश्चल का जन्म 18 मार्च 1946 को लाहौर, ब्रिटिश भारत में हुआ था। उन्होंने बैंगलोर से अपनी पढ़ाई की। वह फ़िल्म एंड टेलिविज़न इंस्टीट्यूट, पुणे से गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले पहले छात्र रहे।
नवीन निश्चल ने अपने कॅरियर की शुरुआता 1970 में फ़िल्म ‘सावन भादो’ से की। फ़िल्म हिट हुई और उनके घर निर्माताओं की लाइन लग गई और नवीन ने बिना सोचे समझे ढेर सारी फ़िल्में साइन कर ली। 1971 में नवीन की 6फ़िल्में रिलीज हुई, जिसमें से 'बुड्ढा मिल गया' को औसत सफलता मिली। नवीन को समझ में आ गया कि उन्होंने आँख बंद कर फ़िल्में साइन करके सबसे बड़ी गलती की है, इस ग़लती का उनके कॅरियर पर गंभीर असर पड़ा।
नवीन की पहली शादी शेखर कपूर की बहन देव आनंद की भतीजी नीलू कपूर से हुई थी।
नवीन ने बाद में तलाकशुदा गीतांजलि से शादी की। 24 अप्रैल 2006 को गीतांजलि ने अपने आवास पर फांसी लगा ली। आत्महत्या के लिए उसने नवीन और उसके भाई प्रवीण को दोषी ठहराया
19 मार्च 2011 को मुंबई से पुणे जाने वाले मार्ग पर निश्चल की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। वह 65 वर्ष के थे
प्रमुख फ़िल्में
नवीन निश्चल ने फ़िल्म 'सावन भादो' (1970), से अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'बुड्ढा मिल गया' (1971), '
विक्टोरिया नं. 203' (1972), '
धर्मा' (1973),
'हँसते जख्म' (1973),
'धुँध' (1973),
'दो लड़के दोनों कड़के' (1979),
'द बर्निंग ट्रेन' (1980),
'होटल' (1981), '
अनोखा बंधन' (1982), '
देश प्रेमी' (1982),
'सोने पे सुहागा' (1988), '
राजू बन गया जेंटलमैन' (1992), 'आशिक आवारा' (1993),
'आस्था' (1997), '
खोसला का घोसला' (2006) '
ब्रेक के बाद' (2010)
फ़िल्मों में अभिनय किया।
No comments:
Post a Comment