Search This Blog

Thursday, March 28, 2024

शाम सुंदर कलानी

श्याम सुंदर कलानी

🎂जन्म 1940
जन्म भूमि जबलपुर, मध्य प्रदेश
⚰️मृत्यु 29 मार्च, 2020
मृत्यु स्थान कालका, पंचकुला, हरियाणा

कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र अभिनय
प्रसिद्धि धारावाहिक 'रामायण' के पात्र सुग्रीव
नागरिकता भारतीय

श्याम सुंदर कलानी का जन्म 1940 में मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हुआ था।
अभिनय के क्षेत्र में उन्हें पहला अवसर
रामानंद सागर की 'रामायण' से ही मिला था।
धारावाहिक 'रामायण' में श्याम सुंदर कलानी के द्वारा निभाये गए सुग्रीव के रोल को काफ़ी सराहा गया। सुग्रीव के रोल में वह घर-घर पहचाने जाने लगे थे। 'रामायण' में राम की भूमिका अरुण गोविल, लक्ष्मण की भूमिका सुनील लहरी और सीता की भूमिका दीपिका चिखालिया ने निभाई थी। जबकि हनुमान की भूमिका प्रसिद्ध भारतीय पहलान रहे दारा सिंह ने निभाई।
फ़िल्म जगत में श्याम सुंदर कलानी को ज़्यादा काम नहीं मिल सका। वह संवाद (डायलॉग) याद नहीं रख पाते थे, जिस कारण वे फ़िल्मी गलियारे में बड़ी पहचान बनाने में असफल रहे और फिर बाद में सब कुछ छोड़कर घर वापस लौट आए।
मृत्यु
श्याम सुंदर कलानी का निधन 29 मार्च, 2020 को हुआ।

राम की भूमिका करने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट करते हुए सुग्रीव यानी श्याम सुंदर कलानी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "श्याम कलानी के निधन की खबर सुनकर बहुत दु:खी हूं, रामानंद सागर के रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम कलानी बहुत अच्छी शख्सियत और सज्जन व्यक्ति थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने भी ट्वीट कर श्याम कलानी को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा, "रामायण में हमारे सहयोगी श्याम कालानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दु:ख और खेद है। रामायण में बालि और सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम कलानी की आत्मा को भगवान शांति दे

No comments:

Post a Comment

मीना कुमारी (मृत्यु)

मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 ⚰️मृत्यु 31 मार्च, 1972 मीना कुमारी महजबीं बानो प्रसिद्ध नाम मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 जन्म भूमि म...