Search This Blog

Saturday, August 31, 2024

डॉ राही मासूम रज़ा

#01sep #15march 
राही मासूम रज़ा 
🎂01सितंबर 1925
⚰️15 मार्च 1992
बच्चे: नदीम खान
पेशा
उपन्यासकार, उर्दू कवि
सक्रिय वर्ष
1945–1992
उल्लेखनीय पुरस्कार
1979 फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद पुरस्कार : मैं तुलसी तेरे आँगन की
रिश्तेदार
पार्वती खान (बहू)
उनका जन्म गाजीपुर जिले के गंगौली गांव में हुआ था और प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा गंगा किनारे गाजीपुर शहर के एक मुहल्ले में हुई थी। बचपन में पैर में पोलियो हो जाने के कारण उनकी पढ़ाई कुछ सालों के लिए छूट गयी, लेकिन इंटरमीडियट करने के बाद वह अलीगढ़ आ गये और यहीं से एमए करने के बाद उर्दू में `तिलिस्म-ए-होशरुबा' पर पीएच.डी. की। पीएच.डी. करने के बाद राही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के उर्दू विभाग में प्राध्यापक हो गये और अलीगढ़ के ही एक मुहल्ले बदरबाग में रहने लगे। अलीगढ़ में रहते हुए ही राही ने अपने भीतर साम्यवादी दृष्टिकोण का विकास कर लिया था और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वे सदस्य भी हो गए थे। अपने व्यक्तित्व के इस निर्माण-काल में वे बड़े ही उत्साह से साम्यवादी सिद्धान्तों के द्वारा समाज के पिछड़ेपन को दूर करना चाहते थे और इसके लिए वे सक्रिय प्रयत्न भी करते रहे थे।

राही मासूम रज़ा
राष्ट्रीयता भारतीय
1968से राही बम्बई में रहने लगे थे। वे अपनी साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ फिल्मों के लिए भी लिखते थे जो उनकी जीविका का प्रश्न बन गया था। राही स्पष्टतावादी व्यक्ति थे और अपने धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रीय दृष्टिकोण के कारण अत्यन्त लोकप्रिय हो गए थे। यहीं रहते हुए राही ने आधा गांव, दिल एक सादा कागज, ओस की बूंद, हिम्मत जौनपुरी उपन्यास व 1965के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर अब्दुल हमीद की जीवनी छोटे आदमी की बड़ी कहानी लिखी। उनकी ये सभी कृतियाँ हिंदी में थीं। इससे पहले वह उर्दू में एक महाकाव्य 1857 जो बाद में हिन्दी में क्रांति कथा नाम से प्रकाशित हुआ तथा छोटी-बड़ी उर्दू नज़्में व गजलें लिखे चुके थे। आधा गाँव, नीम का पेड़, कटरा बी आर्ज़ू, टोपी शुक्ला, ओस की बूंद और सीन 75 उनके प्रसिद्ध उपन्यास हैं।पिछले कुछ वर्षों प्रसिद्धि में रहीं हिन्दी पॉप गायिका पार्वती खान का विवाह इनके पुत्र नदीम खान, हिन्दी फिल्म निर्देशक एवं सिनेमैटोग्राफर से हुआ था।

उन्होंने एक टीवी धारावाहिक महाभारत की पटकथा और संवाद लिखे।टीवी धारावाहिक महाकाव्य महाभारत पर आधारित था। धारावाहिक भारत के सबसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में से एक बन गया, जिसमें लगभग 86% की चोटी की टेलीविजन रेटिंग थी।

उनकी कृतियों में शामिल हैं:

उपन्यास
आधा गाँव ( विभाजित गाँव ) 
दिल एक सादा कागज़
टोपी शुक्ला 
ओस की बूंद
कटरा बी आरज़ू 
दृश्य क्रमांक 75
कविता
मौज-ए-ग़ुल मौज-ए-सबा (उर्दू) 
अजनबी शहर: अजनबी रास्ते (उर्दू) 
मैं एक फेरीवाला (हिन्दी) 
शीशे के मकान वाले (हिन्दी)
आत्मकथा
छोटे आदमी की बड़ी कहानी ("एक छोटे आदमी की बड़ी कहानी") 
फिल्म और टीवी स्क्रिप्ट
नीम का पेड़ – इसी नाम का उपन्यास और टीवी धारावाहिक 
किसी से ना कहना
मैं तुलसी तेरे आँगन की
डिस्को डांसर (1982)
महाभारत (1988)
फिल्म संवाद
अलाप (1977)
गोलमाल (1979)
कर्ज (1980)
जुदाई (1980)
हम पाँच (1980)
अनोखा रिश्ता (1986)
बात बन जाए (1986)
नाचे मयूरी (1986)
आवाम (1987)
लम्हे (1991)
परम्परा (1992)
आइना (1993)
फ़िल्म के बोल
अलाप (1977)
देस में निकला होगा चाँद ( जगजीत सिंह और चित्रा सिंह ) 

No comments:

Post a Comment

मीना कुमारी (मृत्यु)

मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 ⚰️मृत्यु 31 मार्च, 1972 मीना कुमारी महजबीं बानो प्रसिद्ध नाम मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 जन्म भूमि म...