#27march
अर्पिता मुखर्जी
🎂27 मार्च 1992, नई दिल्ली
अर्पिता मुखर्जी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने बंगाली के साथ साथ ओडिया और तमिल फिल्मों में भी काम किया है. अर्पिता ने अपने फिल्मी करियर को काफी कम समय दिया और जितने भी रोल किए उनमें से ज्यादातर साइड रोल थे.
अर्पिता मुखर्जी बांग्ला फिल्मों के सुपर स्टार प्रोसेनजीत के साथ भी कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अर्पिता 2008 मं रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म पार्टनर में भी काम कर चुकी हैं.
केंद्रीय जांच एजेंसी के अनुसार शिक्षा भर्ती घोटाले में जांच के दौरान अर्पिता मुखर्जी की संलिप्तता की बात सामने आई. दावा किया जा रहा है कि वे राज्य सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी हैं.
आपको बता दें कि टीएमसी के कद्दावर और वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी दक्षिण कोलकाता में लोकप्रिय दुर्गा पूजा समिति नकटला उदयन का संचालन करते हैं. दावा किया जा रहा है कि अर्पिता मुखर्जी दुर्गा पूजा कमेटी के माध्यम से ही पार्थ चटर्जी के संपर्क में आई थीं.
इतना हीं नहीं अर्पिता मुखर्जी 2019 और 2020 में नकटला उदयन संघ द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह का एक प्रमुख चेहरा भी रह चुकी हैं.
यह वही अर्पिता है जिनके घर से छापेमारे मुखर्जी के घर से करोड़ों की नगदी के अलावा 20 कीमती मोबाइल फोन, सोना और जमीन के दस्तावेज मिले हैं.
पश्चिम बंगाल में चर्चित शिक्षा भर्ती घोटाले (Teacher Recruitment Scam) को लेकर ईडी ने गरिफ्तार किया था
No comments:
Post a Comment