जय हेमंत "टाइगर" श्रॉफ
🎂 जन्म 02 मार्च 1990
एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी भाषा की एक्शन फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।
अभिनेता जैकी श्रॉफ और निर्माता आयशा दत्त के बेटे, उन्होंने 2014 की एक्शन फिल्म हीरोपंती से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। श्रॉफ ने व्यावसायिक रूप से सफल एक्शन फिल्मों बाघी (2016), बाघी 2 (2018) और वॉर (2019) में अभिनय किया।
वह भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं, और उन्हें फोर्ब्स इंडिया की 2018 की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल किया गया है।
टाइगर श्रॉफ़ एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की एक्सन रोमेंटिक फ़िल्म हीरोपंती से 2014 में की थी। इस फ़िल्म के तौर पर इन्हें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए चुना गया था।
टाइगर श्रॉफ का जन्म 02 मार्च 1990 को जैकी श्रॉफ के घर हुआ ,इनके बचपन का नाम जय हेमन्त श्रॉफ़ था जो बाद में बदल दिया। इनके पिता का नाम जैकी श्रॉफ है जो कि स्वयं फ़िल्म अभिनेता है और माता का नाम आयेशा दत्त है। टाइगर अपनी बहिन कृष्णा श्रॉफ से तीन साल बड़े है। श्रॉफ गुजराती वैश्य बनिया परिवार से है। और अगर ममेरे रिश्ते के हिसाब से देखें तो बंगाली है।
इन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे ,मुम्बई से की थी फिर बाद में एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ना शुरू किया। श्रॉफ ने धूम 3 फ़िल्म में आमिर ख़ान का अच्छी बॉडी बनाने में मदद की थी। इन्होंने मार्शल आर्ट में कई डिग्रीयां ली है।
सितम्बर2009में श्रॉफ ने कहा था की वो फ़ौजी धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाएंगे Iजनवरी 2010 में एक रिपोर्ट के अनुसार सुभाष घई हीरो1883की पुनर्निमित फ़िल्म करेंगे जिसमें टाइगर को मौका मिल सकता है। लेकिन टाइगर श्रॉफ ने यह ऑफर ठुकरा दिया था।अंततः जून 2012 में श्रॉफ ने साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म हीरोपंती के लिए हस्ताक्षर कर दिए थे जो कि टाइगर की पहली फ़िल्म थीं। हीरोपंती जो कि 23 मई 2014को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी।उस फ़िल्म में टाइगर की को-स्टार कृति सैनॉन थी।
टाइगर श्रॉफ नृत्य तथा अपने करतब अर्थात स्टंट काफी अच्छे से करते है , हीरोपंती तथा बागी दोनों फ़िल्मों में देखने को मिला है। इस कारण बॉलीवुड हंगामा टीवी के तरुण आदर्श ने इन्हें [टाइगर रजिस्टर्स एन इम्पेक्ट इन सेवरल सीक्वेंस] कहा है। इनकी लेटेस्ट फ़िल्म बागी जिसका निर्देशन भी साजिद नाडियाडवाला ने किया है जो कि100करोड़ के क्लब में शामिल हुई।
📽️
हीरोपंती
बागी
फ्लाइंग जट
मुन्ना माइकल
बागी2
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
वार
बागी3
हीरोपंती2
No comments:
Post a Comment