Search This Blog

Thursday, March 28, 2024

अक्षय खन्ना

#28march 
अभिनेता अक्षय खन्ना

🎂28 मार्च 1975 में मुंबई

अक्षय खन्ना एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 में मुंबई में हुआ था। वह सत्तर–अस्सी के दशक के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के पुत्र हैं और इनके बड़े भाई राहुल भी एक बॉलीवुड अभिनेता हैं।
अक्षय खन्ना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से संपन्न की है। पिता के अभिनेता होने के कारण वह भी अभिनय में दिलचस्पी लेने लगे। इसके लिए उन्होंने नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से अभिनय की बारीकियां भी सीखी।

अक्षय ने हिंदी सिनेमा में फिल्म हिमालय पुत्र से डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर ज्यादा अच्छा रिस्‍पांस नहीं मिला था। उसके बाद वह मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर में नजर आये। उनकी एक्टिंग को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया। इस फिल्म में उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें उनका पहला फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामंकन भी मिला था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जो दर्शकों को अपनी और खीचने में खासा कामयाब नहीं हो सकीं।  

वर्ष 1999 में आई फिल्म आ लौट चलें और फिल्म ताल उनके करियर की अच्छी फिल्मों से एक हैं। इन दोनों ही फिल्मों में वह ऐश्वर्या रॉय बच्चन के अपोजिट नजर आये थे। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार भी किया था। 

इसके बाद वह फरहान अख्तर की निर्देशन डेब्यू फिल्म 'दिल चाहता है' में नजर आये। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सेमी-हिट रही थी। इस फिल्म को आलोचकों द्वारा भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। उन्होंने बड़े पर्दे पर सिर्फ पॉज़िटिव ही नहीं निगटिव किरदार भी उम्दा तरीके से निभाए हैं। वह फिल्म 'हमराज' में नजर आये थे। जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद भी किया गया था। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर में नेगेटिव रोल के लिये नामांकित भी किया गया था। 

इसके बाद वह कॉमेडी फिल्म हंगामा और एक्शन-रोमांस में नजर आये। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया। इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में दिखे जैसे- नो प्रॉब्लम,तीसमार खान,शादी से पहले, मेरे बाप पहले आप लेकिन यह सभी फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच सकीं।  

पांच साल के लम्बे ब्रेक के बाद 2016 में अक्षय खन्ना ने फिल्म ढिशूम से हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी की इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम, वरुण धवन, आलिया भट्ट, और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आए।

🎥

2019सेक्शन 375
2016 ढीशूम
2012गली गली चोर है
2010तीस मार खान
2010 नो प्रॉब्लम
2010आक्रोश
2009शॉर्ट् कट द कॉन ईस ऑन
2009लक बाय चांस
2008 मेरे बाप पहले आप
2008रेस राजीव सिंह
2007आजा नचले
2007सलाम-ए-इश्क़
2004दीवार
2004हलचल
2003बॉर्डर हिंदुस्तान का
2003एलओसी कारगिल
2003हंगामा
2002 हमराज
2003दीवानगी
2001लव यू हमेशा
2001दिल चाहता है
1999लावारिस
1999आ अब लौट चलें
1999ताल
1998 कुदरत
1998डोली सजा के रखना
1997 मोहब्बत
1997बॉर्डर
1997हिमालय पुत्र
2017 इत्तेफाक

No comments:

Post a Comment

मीना कुमारी (मृत्यु)

मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 ⚰️मृत्यु 31 मार्च, 1972 मीना कुमारी महजबीं बानो प्रसिद्ध नाम मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 जन्म भूमि म...