Search This Blog

Tuesday, March 19, 2024

अलका याग्निक

#20march 
अलका याग्निक 

🎂जन्म : 20 मार्च 1966, कोलकाता

पति: नीरज कपूर (विवा. 1989)
बच्चे: स्येशा कपूर
भाई: समीर याग्निक
माता-पिता: शुभा याग्निक
भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। वे हिंदी सिनेमा में 4 दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं।
अलका 20 मार्च 1966 को कोलकाता में एक गुजराती परिवार में पैदा हुई। उस की माता शोभा याग्निक गायक थीं। इन्होंने ने 6 साल की उम्र में ही कोलकाता रेडीयो के लिए गाना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में वो मुंबई स्थानांतरित हो गयीं और वहीं से वो गायन के क्षेत्र में तरक्की की राह पर अग्रसर हुई। अलका ज़्यादातर बॉलीवुड की फिल्मों के लिए गाती है। वो अब तक 700 फिल्मों के लिए गीत गा चुकी है। इन्होंने कुमार सानु व उदित नारायण के साथ ज्यादा गीत गाये हैं। कुमार सानु के साथ गाये गये उनके जुगलबंदी गीत श्रोताओं द्वारा बहुत पसंद किये गये
अलका याग्निक भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं।
 वे हिंदी सिनेमा में 4 दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं।हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार के 36 नामांकनों में से 7 बार पुरस्कार मिल चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त है। साथ ही उनके 20 गाने बीबीसी के "बॉलीवुड के श्रेष्ठ  40सदाबहार साउंडट्रैक" में शामिल हैं। 

उनके कुछ हिट गानों में से हैं — "कुछ कुछ होता है",
 "टिप टिप बरसा पानी", "परदेसी परदेसी", 
"छम्मा छम्मा", 
"पूछो ज़रा पूछो", 
"एक दो तीन",
 "चाँद छुपा बादल में",
 "लाल दुपट्टा", 
"मुझको राणाजी" और "बाज़ीगर ओ बाज़ीगर"।
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 

अलका याग्निक  एक भारतीय प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। ये अपनी गायिकी से सिनेमा में तीन दशकों तक राज किया है और संगीत के क्षेत्र में अपनी गायिकी का लोहा मनवाया है। अलका याग्निक को कई नेशनल अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है।
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला

No comments:

Post a Comment

मीना कुमारी (मृत्यु)

मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 ⚰️मृत्यु 31 मार्च, 1972 मीना कुमारी महजबीं बानो प्रसिद्ध नाम मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 जन्म भूमि म...