#14march
रोहित शेट्टी
🎂जन्म : 14 मार्च 1974 , मुम्बई
पत्नी: माया रोहित शेट्टी (विवा. 2005)
आने वाली फ़िल्म: सिंघम 3
बच्चे: इशान रोहित शेट्टी
माता-पिता: रत्ना शेट्टी, एम्. बी. शेट्टी
भाई: उदय शेट्टी, ह्रदय शेट्टी, महक शेट्टी, चंदा शेट्टी, छाया शेट्टी,
हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्ट, गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन और सिम्बा हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है।
रोहित शेट्टी (जन्म 14 मार्च 1973) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्ट, गोलमाल ३, सिंघम,बोल बच्चन और सिम्बा हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। खतरों के खिलाड़ी में तेजस्वी को निकाला जो कि वह खतरों के खिलाड़ी के टॉप खिलाड़ी थी सीजन 13 में डीजी को भी ऐसी ही निकाला जो कि टॉप खिलाड़ी थी मैंने सारे सीजन देखे हैं मैं चाहता हूं एक बार खतरों के खिलाड़ी में आना हम भी देखते हैं कौन सा खिलाड़ी ग्रुप बनाकर मुझे निकालता है।
रोहित कर्नाटक के मैंगलोर शहर से सम्बन्ध रखते हैं। उनके पिता हिन्दी और कन्नङ फिल्मों के विख्यात फाइट मास्टर एम. बी. शेट्टी थे जिन्होने कुछ फिल्मो मे अभिनय भी किया था। रोहित को बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है। रोहित का खुद का कहना है कि अभिनय उनके वश की चीज नही है। वह शुरु से ही एक निर्देशक बनना चाहते थे। हालांकि वह कुछ फिल्मों मे छोटी-मोटी भूमिकाओं मे दिखते रहते हैं।
रोहित शेट्टी ने अपना कैरियर 17 वर्ष की उम्र मे सहायक निर्देशक के रूप मे कुकू कोहली की फिल्म फूल और काँटे से शुरु किया। यह फिल्म अजय देवगन की भी पहली फिल्म थी। इसके बाद रोहित ने कुकू के साथ एक और कोहिनूर फिल्म पर भी काम किया लेकिन यह फिल्म प्रदर्शित नही हो सकी। रोहित ने कुकू के साथ सुहाग, हकीकत और जुल्मी फिल्मों मे भी काम किया। अनीस बज्मी के साथ रोहित ने प्यार तो होना ही था मे भी सहायक निर्देशक के रूप मे काम किया। कॅरियर के शुरुआती दौर से अजय देवगन की फिल्मों से जुड़े होने की वजह से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गयी। यही वजह थी कि अजय ने रोहित को अपनी फिल्म राजू चाचा में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर जोड़ा।
रोहित ने एक स्वतंत्र निर्देशक के रूप मे अपना कैरियर 2003मे अजय देवगन और अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म जमीन से शुरू किया। जमीन का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत रहा। 2006मे आयी हास्य फिल्म गोलमालः फन अनलिमिटेड ने रोहित को बॉलीवुड के सफल निर्देशकों के साथ ला खङा किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा व्यवसाय किया। यह रोहित के कैरियर की पहली हिट फिल्म थी। 2008मे रोहित ने अपनी तीसरी फिल्म सण्डे का निर्देशन किया। इस फिल्म मे अजय देवगन, अरशद वारसी, इरफान खान और आयशा टाकिया मुख्य भूमिकाओं मे थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। गोलमाल श्रृंखला की अगली फिल्म गोलमाल रिटर्न्स भी हिट रही।2009 मे रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों मे से एक है। गोलमाल श्रृंखला की तीसरी फिल्म गोलमाल 3ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
गोलमाल सीरिज से लोकप्रिय हुए रोहित ने कॉमेडी फिल्मों के बाद 2011 मे अजय देवगन को मुख्य अभिनेता के रूप मे लेकर एक्शन फिल्म सिंघम का निर्देशन किया। यह शेट्टी के कैरियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई। बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब मे शामिल फिल्मों मे से यह भी एक है। सिंघम से मिली अपार सफलता के बाद रोहित शेट्टी बॉलीवुड में एक्शन डायरेक्टर के नाम से मशहूर हो गये।2912 मे रोहित ने एक बार फिर अजय देवगन और अभिषेक बच्चन को लेकर बोल बच्चन फिल्म का निर्देशन किया। इस फिल्म मे अमिताभ बच्चन बोल बच्चन के आइटम नंबर मे दिखाई दिये थे। गोलमाल 3और सिंघम के बाद इस फिल्म ने भी 100 करोङ रुपये से ज्यादा की कमाई की। रोहित शेट्टी एकमात्र ऐसे निर्देशक हैं जिनकी तीन फिल्में गोलमाल 3, सिंघम और बोल बच्चन सौ करोड़ क्लब में शामिल हैं।करण जौहर ने रोहित शेट्टी और बोल बच्चन की जमकर तारीफ करते हुये कहा कि वह इंडस्ट्री में हमारे पास निसंदेह सबसे अधिक मुख्यधारा के व्यक्ति हैं।इसके बाद रोहित सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर चेन्नई एक्सप्रेस बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रदर्शित होने से पहले ही 105 करोड़ रुपए में बेच दिया गया है।
🎥
प्रमुख फिल्में
2020 सूर्यवंशी
2017 गोलमाल अगेन
2015 दिलवाले
2014 सिंघम रिटर्न्स
2013 चेन्नई एक्सप्रेस
2012 बोल बच्चन
2011 सिंघम
2010 गोलमाल 3
2009 आल द बेस्ट-फन बिगिन्स
2008 गोलमाल रिटर्न्स
2008 संडे
2006 गोलमाल
2003 ज़मीन
No comments:
Post a Comment