Search This Blog

Friday, March 22, 2024

समृति ईरानी (मल्होत्रा)

#23march 
स्मृति मल्होत्रा(ईरानी)

🎂जन्म : 23 मार्च 1976 , नई दिल्ली

पति: ज़ुबिन ईरानी (विवा. 2001)
बच्चे: ज़ोिषत ईरानी, ज़ोर ईरानी
काम काल: लोकसभा की सदस्य प्रारंभ 2019
माता-पिता: श्री अजय कुमार मल्होत्रा, श्रीमती शिबानी बागची
शिक्षा: होली चाइल्ड ऑक्ज़ीलियम विद्यालय, ज़्यादा
दल: भारतीय जनता पार्टी

 एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री, महिला राजनीतिज्ञ और भारत सरकार के अंतर्गत कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं और इससे पूर्व वे मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं। 
2019 में भारत के लोक सभा चुनाव में, स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट जीतने के लिए राहुल गाँधी - देश के प्रमुख विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष को पराजित किया।

स्मृति ईरानी 2019 की मन्त्रिपरिषद में सबसे कम उम्र की मन्त्री थीं, उन्होंने मई 2019 में 43 साल की उम्र में कैबिनेट मन्त्री के रूप में शपथ ली थी।
स्मृति ज़ुबिन ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ और उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ही शिक्षा ग्रहण की। वे सौन्दर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया प्रतियोगिता की प्रतिभागी भी बनीं। मॉडलिंग में प्रवेश करने से पहले, वह मैकडॉनल्ड्स में वेट्रेस और क्लीनर के पद पर कार्य कर चुकी हैं बाद में वे मुम्बई चली आयीं, जहाँ उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ‘तुलसी’ का केन्द्रीय किरदार निभाया और चर्चित हुईं।

उन्होंने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से ही पैसा कमाना शुरू कर दिया था और सौन्दर्य प्रसाधन के प्रचार करने लगी थीं। रूढ़ीवादी पंजाबी-बंगाली परिवार की तीन बेटियों में से एक स्मृति ने सारी बन्दिशें तोड़कर ग्लैमर जगत में कदम रखा। उन्होंने 1998 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, लेकिन गौरी प्रधान तेजवानी के साथ शीर्ष 9 तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद स्मृति ने मुम्बई जाकर अभिनय के जरिए अपनी किस्मत बनाई इनके ऊपर अपनी सहेली के पति को जाल में फसाकर अपना पति बनाने के आरोप लगते है जब देश मे कांग्रेस की सरकार थी तो महंगाई का आरोप लगाकर भाजपा की तरफ से सिलेंडर लेकर सड़क पर उतर कर प्रधानमन्त्री को चूड़ियां भेजने की बात करती था जब केंद्र में इनकी पार्टी बीजेपी की सरकार बनी तो गैस सिलेंडर के दाम कांग्रेस सरकार की तुलना मे दोगुने से भी ज्यादा हो गए इनके मुंह से प्रधानमन्त्री के प्रति एक शब्द नही निकला इस बढ़ती महंगाई को लेकर जिससे विपक्षी इन्हे प्रायः सिलेंड्रिला या मोटी भैंस कहकर पुकारते है 2014 लोकसभा चुनाव अमेठी से हारने के बाद भी इन्हे राज्यसभा भेजकर मंत्री बनाया गया क्योंकि इनके नरेंद्र मोदी से काफी नजदीकी रिश्ते है नरेंद्र मोदी के ऊपर कोई आरोप लगाए तो ये तुरंत भीड़ जाति है अमेठी की जानता से 13 रुपए किलो चीनी देने का वादा किया लेकिन चीनी कभी जनता को नही मिली बल्कि 40 से 50 रुपए में जनता को खरीदना पड़ा जिससे साफ जाहिर होता है प्रधानमन्त्री की तरह स्मृति ईरानी भी झूठ बोलती है और झूठ बोलना तो भारतीय जानता पार्टी के नेताओ के खून मे ही है ये राहुल गांधी की कट्टर विरोधी मानी जाती है
स्मृति ज़ुबिन ईरानी स्मृति ईरानी एक मॉडल थी और स्विमवीयर में फोटोशूट भी किया। उसने वर्ष 1998 में फेमिना मिस इंडिया सौन्द्रर्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची, किन्तु विजेता नहीं बन पायी।

उन्होंने वर्ष 2000 में टेलीवीजन सीरियल 'हम है कल आज कल और कल' के साथ अपने करियर की शुरुआत की, किन्तु उन्होंने एकता कपूर के सास बहू सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लीड रोल निभाया। इसके साथ ही इनकी पहचान एक कलाकार के रूप में बन गई।

स्मृति ज़ुबिन ईरानी ने पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड, चार इंडियन टेली अवार्ड और आठ स्टार परिवार पुरस्कार जीत चुकी हैं। वर्ष 2001 में उन्होने जीटीवी पर प्रसारित रमायण में सीता का किरदार निभाया था। वर्ष 2006 में उन्होने बालाजी टेलीफिल्मस के अन्तर्गत 'थोड़ी सी जमीन और थोड़ा सा आसमान' टीवी सीरियल में सह निदेशक की भूमिका अदा की। वर्ष 2008 में उन्होंने डांस पर आधारिक टीवी सीरियल 'ये हैं जलवा' को साक्षी तंवर के साथ होस्ट किया

स्मृति ज़ुबिन ईरानी का राजनीतिक जीवन वर्ष 2003 में तब शुरू हुआ जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की और दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से हार गईं। वर्ष 2004 में इन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। इन्हें पार्टी ने पांच बार केंद्रीय समिति के कार्यकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया और राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी नियुक्त किया। वर्ष 2010 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई। वर्ष 2011 में वे गुजरात से राज्यसभा की सांसद चुनी गई। इसी वर्ष इनको हिमाचल प्रदेश में महिला मोर्चे की भी कमान सौंप दी गई।

भारतीय आम चुनाव, 2014 में स्मृति ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ अमेठी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और उन्हें कड़ी चुनौती दी। यद्यपि वे यह भी चुनाव हार गईं, लेकिन राज्यसभा की सदस्य होने के नाते उन्हें भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया।2019  के लोक सभा चुनाव ने स्मृति बेन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को अमेठी में पराजित किया।

No comments:

Post a Comment

मीना कुमारी (मृत्यु)

मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 ⚰️मृत्यु 31 मार्च, 1972 मीना कुमारी महजबीं बानो प्रसिद्ध नाम मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 जन्म भूमि म...