Search This Blog

Monday, March 25, 2024

बॉब क्रिस्टो

indo-canadian mudar:
बॉब क्रिस्टो

#20march 
प्रसिद्ध अभिनेता बॉब क्रिस्टो 

🎂समय: 1938, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

⚰️मृत्यु: 20 मार्च 2011, बेंगलुरु

बच्चे: सुनील क्रिस्टो, निकोल क्रिस्टो, डेरिअस क्रिस्टो, ज़्यादा

पत्नी: नरगिस क्रिस्टो (विवा. ?–2011)
भाई: हेल्मुट क्रिस्टो, माइक क्रिस्टो

वर्ल्ड वॉर के वक़्त जर्मनी में 1938 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में पैदा हुए रॉबर्ट जॉन क्रिस्टो उर्फ़ बॉब क्रिस्टो का ज़िंदगीनामा बड़ा बिखरा हुआ है. 1943 में उनके पिता उन्हें जर्मनी ले गए. ताकि वो अपनी दादी और बुआ के साथ रह सकें. जो चीज़ उन्होंने इग्नोर की वो ये कि उस वक़्त जर्मनी दूसरे विश्वयुद्ध से जूझ रहा था. उस वक़्त दोस्त राष्ट्रों की सेनाओं ने जर्मनी में कहर ढा रखा था. ऐसे वक़्त में बॉब जर्मनी में थे.


पढ़ाई के साथ-साथ बॉब ने थिएटर भी सीखा. अपनी पहली पत्नी हेल्गा को वो किसी प्ले के दौरान ही मिले थे. हेल्गा और उनके तीन बच्चे हुए. एक लड़का और दो लडकियां. हेल्गा के एक दर्दनाक कार एक्सीडेंट में मारे जाने के बाद बॉब ने अपने बच्चों को एक अमेरिकन कपल को सौंपा और एक आर्मी असाइनमेंट पर विएतनाम चले गए. वहां वो सैनिकों को छिपे हुए माइंस खोजकर नष्ट करने में मदद करते.


विएतनाम के बाद क्रिस्टो ने कई जगहों की खाक छानी. होंगकोंग, सेशेल्स, ओमान, साउथ अफ्रीका. एक बार रोडेशिया में, जो कि आज का ज़िम्बाब्वे है, उन्होंने एक मैगज़ीन के कवर पर इंडियन एक्ट्रेस परवीन बाबी की तस्वीर देखी. वो परवीन के भयानक वाले फैन बन गए. वो ख़ास परवीन से मिलने की तमन्ना लिए इंडिया आ गए. ओमान में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सिविल इंजिनीयर की जॉब उन्हें मिलने ही वाली थी. उसका कॉन्ट्रैक्ट लेटर आना बाकी था बस. उसके आने तक मुंबई एक तुरंत विजिट हो सकती थी. पर एक बार इंडिया आए तो यहीं के हो के रह गए.


बॉब क्रिस्टो को समंदर से दीवानगी की हद तक प्यार था. इसीलिए जब वो मुंबई पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने जुहू बीच का रुख किया. ये देखने कि तैरने और वॉटर स्पोर्ट्स की क्या सुविधाएं हैं. वहां से निकले तो एक फिल्म यूनिट से टकरा गए. यूनिट चर्चगेट के एक टी-स्टॉल पर चाय पी रही थी. बातों-बातों में पता चला कि कैमरामैन दूसरे ही दिन परवीन बाबी से ‘दी बर्निंग ट्रेन’ के सेट पर मिलने वाला है. क्रिस्टो उससे पता लेकर दूसरे दिन अल-सुबह पहुंच गए.


वो अपने नए दोस्त से वो अभी बात ही कर रहे थे कि उन्हें अपने पीछे परवीन बाबी की आवाज़ सुनाई दी. हडबडाहट में बॉब ने ब्लंडर कर दिया. परवीन बाबी को बोला, “आप परवीन बाबी नहीं हैं. इस मैगज़ीन पर छपी लड़की परवीन बाबी है.” परवीन बाबी इस बात पर खूब हंसी. बोली,

“मैं शूटिंग के अलावा मेकअप नहीं करती. क्या बिना मेकअप मैं बहुत बुरी दिखती हूं?”

तब जाकर क्रिस्टो ने उन्हें बताया कि कैसे वो उनसे मिलने के लिए तड़प रहे थे. आगे चलकर बॉब और परवीन ने कई फिल्मों में साथ काम किया. दोस्त बने. यहां तक कि काफी अरसा पड़ोसी भी रहे. बॉब को अपने अंतिम दिनों तक लगता रहा कि परवीन बाबी ने ख़ुदकुशी की है.


संजय ख़ान के साथ लंबी दोस्ती


बॉब को फिल्मों में ब्रेक संजय ख़ान ने दिया. राज कपूर, संजय ख़ान और जीनत अमान की फिल्म ‘अब्दुल्लाह’ में. साल था 1980. इसमें उन्होंने एक जादूगर का रोल किया था, जो डैनी के लिए काम करता है. वहां से शुरू हुआ सिनेमा का सफ़र 200 से ज़्यादा फिल्मों तक चलता ही रहा. गैंगस्टर, ज़ालिम ब्रिटिश ऑफिसर, गली का गुंडा, करप्ट पुलिस अफसर, डकैत, सुपारी किलर जैसे तमाम रोल उन्हें मिलते रहे. किसी ने भी कभी उन्हें किसी पॉजिटिव रोल में लेने का सोचा ही नहीं. एक बार एक अंग्रेज़ ने हिंदी फिल्म बनाने की सोची तो बॉब को एक अच्छे पादरी का रोल देने की बात की. पर फिल्म शूटिंग शुरू होने से पहले ही पचड़ों में फंस गई और यूनिट इंडिया छोड़ गई. फिर कभी ऐसा मौक़ा बना ही नहीं.


बॉब की दूसरी फिल्म थी फीरोज़ ख़ान की ब्लॉकबस्टर ‘क़ुर्बानी’. कुर्बानी हिट होने के बाद उन्हें एक तेलुगु फिल्म का ऑफर मिला. हीरो थे एन टी रामाराव और चिरंजीवी. इसके बाद तो साउथ की फिल्मों में भी उनकी राह खुल गई. कई फिल्मों में उन्होंने काम किया. तमाम बड़े स्टार्स के साथ.


एक बार का किस्सा है. बॉब एक तेलुगु फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. स्टूडियो के बाहर वो अपने सीन की बारी आने का इंतज़ार कर रहे थे. डायरेक्टर ने उन्हें बुलाने एक असिस्टेंट डायरेक्टर को भेजा. उसने आकर आवाज़ें लगानी शुरू कर दी, “बाबू कृष्णा! बाबू कृष्णा!” 


जब काफी देर तक वो चिल्लाता रहा और किसी ने जवाब न दिया तो बॉब उसके पास गए. पूछा कि किसे और किस काम से बुला रहा है. तब मामला खुला कि उसे उन्हीं की तलाश थी. बॉब ने उसे दुरुस्त किया कि उनका नाम ‘बॉब क्रिस्टो’ है. वो पूरे कॉन्फिडेंस से बोला तेलुगु में ये बाबू कृष्णा ही है. जब डायरेक्टर को ये बात बताई गई, तो वो खूब हंसा.


उसने बॉब को ऑफर भी दी कि वो फिल्म के क्रेडिट्स में चाहे तो ये नाम लिखवा सकते हैं. बॉब ने हाथ जोड़ लिए.

बॉब की तेलुगु फिल्म ‘बोब्बिली पुली’ जिसमें श्रीदेवी थी.

जब संजय ख़ान ने विधु विनोद चोपड़ा से बॉब को लेकर शर्त लगा ली
एक बार बॉब को स्विट्ज़रलैंड से संजय ख़ान के 50 हज़ार डॉलर ले के आना था. उन्होंने बॉब को अकेले भेज दिया. ये मामला विधु विनोद चोपड़ा के नॉलेज में आया. उन्होंने संजय ख़ान से कहा कि इतनी बड़ी रकम का भरोसा तुमने एक विदेशी पर कैसे कर लिया? तुम्हें कैसे पता कि वो लौट आएगा? 50 हज़ार डॉलर बहुत बड़ी रकम होती थी उन दिनों. विनोद चोपड़ा का कहना था कि इतनी बड़ी रकम काबू में आते ही बॉब फरार हो जाएंगे. संजय चाहकर भी उन्हें ढूंढ नहीं पाएंगे.

जब बॉब वापसी के रास्ते में थे तो लंदन एयरपोर्ट पर उन्हें संजय ख़ान का कॉल आया. संजय ने बताया कि विनोद चोपड़ा ने क्या कहा था. साथ ही ये भी बताया कि चोपड़ा ने सौ पाउंड की शर्त लगाई थी कि बॉब नहीं आएगा. बदले में संजय ने घोषणा की कि वो 500 पाउंड की शर्त लगाने को तैयार हैं. उन्होंने बॉब से कहा कि वो आने में जानबूझकर देर करें. नौ बजे तक लॉबी में न आएं. चोपड़ा को लगेगा कि उन्होंने शर्त जीत ली है. उसके बाद उनका चेहरा देखने में मज़ा आएगा.

ऐसा ही किया गया. वाकई विनोद चोपड़ा की शक्ल उस वक़्त देखने लायक थी.

फ़िल्में, जिनमें वो याद रहे


इस स्टोरी का इंट्रो कोई हवाहवाई वार्तालाप नहीं था. बॉब क्रिस्टो को नाम से जानने वाले लोग बहुत कम हैं. लेकिन उनके कई सारे किरदार लोगों को याद हैं. कालिया में अमिताभ बच्चन के साथ जेल में हुई फाइट कौन भूल सकता है. जहां वो अमिताभ से पहले उनकी आइकॉनिक लाइन बोलते हैं.


“जहां हम खड़े होते हैं, लाइन वही से शुरू होती है.


ऐसी ही उनकी कुछ और भूमिकाओं पर नज़र डालते हैं.


मर्द (1985)


अमिताभ की ब्लॉकबस्टर फिल्म मर्द में बॉब ने अंग्रेज़ अफसर साइमन का रोल किया था. वो आदमी जो ऐसे क्लब में बैठकर एक भारतीय को पीटता है जिसके बाहर लिखा है, “भारतीयों और कुत्तों को प्रवेश की इजाज़त नहीं है.”


क़ुर्बानी (1980)


क़ुर्बानी वो फिल्म है जिसके बाद बॉब का साउथ इंडिया का करियर भी स्टार्ट हो गया था. इसमें उन्होंने मार अमजद ख़ान से खाई थी. जो खुद अक्सर फिल्मों में विलेन हुआ करते थे, इसमें इंस्पेक्टर बने थे.


मिस्टर इंडिया (1987)


वो अंग्रेज़ एंटिक कलेक्टर जो भारत से हनुमान की सोने की मूर्ति स्मगल करके विदेश ले जाना चाहता है. जिससे अदृश्य मिस्टर इंडिया जय बजरंगबली भी बुलवाते हैं.


गुमराह (1993)


होंगकोंग की जेल का वॉर्डन कम गुंडा. वहां बंद श्रीदेवी की इज्ज़त का ग्राहक. जिसे श्रीदेवी की फरारी के दौरान संजय दत्त तबियत से पीटते हैं.


रूप की रानी चोरों का राजा


डायमंड स्मगलर डोंसे. डोंसे फैंसी स्टाइल में हेलिकॉप्टर से भारत आया है. वो अनुपम खेर से सौ करोड़ के हीरों सौदा करने आया है. जिसे अंत में कुछ हासिल नहीं होता.


दी सोर्ड ऑफ टीपू सुलतान (1990)


संजय ख़ान ने जब टीवी के लिए ‘टीपू सुलतान’ सीरियल बनाया तो कम से कम एक अंग्रेज़ अफसर के रोल के लिए उन्हें ज़्यादा माथापच्ची नहीं करनी थी. उनका दोस्त बॉब क्रिस्टो हमेशा मौजूद था.


फिल्मों से मुकम्मल दूरी बनाने के बाद वो बेंगलुरु शिफ्ट हो गए


हिंदी फिल्मों के 72 वर्षीय खलनायक बॉब क्रिस्टो का बेंगलुरु में दिल का ऑपरेशन हुआ था लेकिन ऑपरेशन के बाद भी उनकी तबियत में कोई सुधार नही हुआ और 20 मार्च, 2011, सोमवार को उनका निधन हो गया।


🎥


1978 अरविन्द देसाई की अजीब 

1978जंगली हंस
1979 पहरेदार
1980 कुर्बानी 
1980कोबरा
1980अब्दुल्ला
1981कालिया 
1981कालकुट 
1982प्रोहारी 
1982उस्तादी उस्ताद से
1982नमक हलाल
1982अशांति
1982तारा
1982डिस्को डांसर
1982शराबी नर
1982मुख्य इंटेक्वैम लूंगा
1983 तकदीर 
1983बदमाश हिंदी 
1983नास्तिक हिंदी 
1983जानी दोस्त
1983नौकर बीवी का 
1983हम से है जमाना हिंदी 
1983हादसा
1983बेख़बर
1984 बॉक्सर
1984इंसाफ कोन करे गा
1984शराबी
1984राजतिलक
1984जागीर
1984कसम पैदा करने वाले की
1984शरारा
1984राजा और रानी
1984सरदार
1985कर्मयुद्ध
1985सरफरोश
1985बादल
1985 टेलीफोन
1985 गरिफ्तार
1985मर्द
1985इंसाफ मै करुगा
1985यार कसम
1985काली बस्ती
1985हवेली
1986 बदले की ज्वाला
1986अम्मा
1986काला धंधा गोरे लोग
1986नसीहत
1986अल्लाह रखा
1986अविनाश
1987 हकुमत
1987मिस्टर इंडिया
1987हिरासत
1987उत्तर दक्षिण
1988कमांडो
1988पांच फोलादी
1988मेरा शिकार
1988मार मिटेंगे
1988आखरी अदालत
(और भी)

No comments:

Post a Comment

मीना कुमारी (मृत्यु)

मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 ⚰️मृत्यु 31 मार्च, 1972 मीना कुमारी महजबीं बानो प्रसिद्ध नाम मीना कुमारी 🎂जन्म 01 अगस्त, 1932 जन्म भूमि म...